PM मोदी ने जाना उद्धव ठाकरे का हालचाल, स्वास्थ्य ख़राब के चलते विधानसभा नहीं हुए थे उपस्थित

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे का हालचाल जाना, ठाकरे ने बीते दिनों गले का ऑपरेशन करवाया। 
  • शिवसेना नेता विनायक राउत ने PM मोदी को बताया कि 61 वर्षीय ठाकरे की सेहत में अब सुधार हो रहा है और ये महाराष्ट्र विधानसभा के जारी सत्र में हिस्सा लेंगे।'
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सदन के नेताओं की नियमित बैठक में शिवसेना सांसदों से उद्धव ठाकरे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी।
  • 21 दिसंबर को ठाकरे ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की वार्तालाप में भाग लिया था और हाल ही में विधान भवन गए थे। 
  • पिछले काफ़ी दिनों से स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण करीब 45 दिनों से वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है और ना ही दफ्तर आ पाए। 

यह भी पढ़े :- बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत ने कहा- उद्धव ठाकरे छोड़ सकते CM पद, आदित्य ने किया खंडन