
बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत ने कहा- उद्धव ठाकरे छोड़ सकते CM पद, आदित्य ने किया खंडन
- महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने बीते दिनों गले का ऑपरेशन करवाया, जिसके चलते स्वास्थ्य में सुधार आने तक कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी नहीं आ सकते।
- उद्धव ठाकरे का पिछले काफ़ी दिनों से स्वास्थ्य ख़राब होने के कारण करीब 45 दिनों से वे किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है और ना ही दफ्तर आ पाए।
- बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने एक बयान में कहा कि 'महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे को अपनी तबीयत ठीक होने तक CM का पदभार किसी और को सौंप देना चाहिए।'
- 'तबियत की वजह से उद्धव ठाकरे अपना पद छोड़ सकते हैं और महाराष्ट्र को नया CM मिल सकता है और उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे में से अगले CM बन सकते हैं।'
- CM बदले जाने वाले चंद्रकांत पाटिल के बयान को आदित्य ठाकरे ने खारिज कर दिया है और आदित्य ठाकरे ने बताया कि CM उद्धव ठाकरे की तबीयत बिल्कुल ठीक है और जल्द ही लौटेंगे।




























































