
केजरीवाल ने गोवा में पेश की छठी गारंटी, कटाक्ष में कहा-TMC तो बस तीन महीने पहले आई
- AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल फ़िलहाल गोवा के पणजी में दौरे पर है और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने गोवा में पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।
- 'केजरीवाल द्वारा गोवा के लिए छठी गारंटी पेश की, AAP गोवा की पहली भ्रष्टाचार मुक्त, ईमानदार सरकार बनाएगी और शीर्ष स्तर के घोटालों से लेकर छोटे-मोटे भ्रष्टाचार तक, AAP सत्ता में आने के बाद हर तरह के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी।'
- ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी भी 2022 गोवा से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रही है और इसी के चलते AAP प्रमुख ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा।
- अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि आप लोगों ने TMC को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी है, फिलहाल TMC का यहां एक फीसद वोट शेयर भी नहीं है।'
- 'TMC पार्टी तीन महीने पहले ही यहां आई है, लोकतंत्र ऐसा नहीं करता है, इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है और आपको लोगों के बीच काम करना होता है।'
यह भी पढ़े :- ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र, प्रभाव को देखते हुए दिए रात्रि कर्फ्यू के आदेश
