ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र ने लिखा राज्यों को पत्र, प्रभाव को देखते हुए दिए रात्रि कर्फ्यू के आदेश

  • देश में ओमिक्रॉन के 220 से ज्यादा मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को चेतावनी जारी की है और अब तक 15 राज्यों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों से देश में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़े हैं और केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि सप्ताह में अस्पताल के बेड 40 फीसदी से अधिक भर जाएं तो रात्रि कर्फ्यू और कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए कदम उठाए।
  • ओमिक्रॉन के खिलाफ जिला स्तर पर कंटेनमेंट जोन बनाने, कंटेनमेंट जोन की सीमा तय करने, मिले केसों की समीक्षा करने, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने जैसे जरूरी कदम उठाए जाएं।
  • राज्य सरकार कोरोना के मरीजों के संपर्कों पर निगरानी रखें और जिला प्रशासन विदेशों यात्रियों की ख़ास निगरानी करे और लोगों को 100% वैक्सीन पर ध्यान देने के लिए निर्देश दिए है। 


यह भी पढ़े :- कंगना ने बॉम्बे कोर्ट से मांगा थोड़ा और वक्त, फिल्म की शूटिंग के चलते नहीं हो पाई पेश