प्रियंका गांधी- बहनों PM मोदी आपके सामने झुक गए, सरकार ने गिनाईं महिलाओं से संबंधित योजनाएं

  • कांग्रेस महासचिव और पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 21 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
  • PM मोदी मंगलवार को प्रयागराज में भाषण के दौरान केंद्र और उप्र सरकार की महिलाओं से संबंधित एक-एक योजनाएं गिनाईं। 
  • प्रियंका गांधी ने मोदी पर पलटवार करते हुए कहा 'उप्र की महिलाओं देख लो, आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके सामने झुक गए।'
  • 'मगर अभी तो पत्ता हिला है, महिला शक्ति का तूफ़ान आने वाला है और बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।' यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है। 
  • PM मोदी ने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं ? महिलाएं हमारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' नारे से जाग गई हैं। 


    यह भी पढ़े :- मोदी ने कहा- लड़कियों को मिलें बराबर अवसर, बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाने में जुटी है उप्र बीजेपी