
मोदी ने कहा- लड़कियों को मिलें बराबर अवसर, बेटियों के भविष्य को सशक्त बनाने में जुटी है उप्र बीजेपी
- PM मोदी प्रयागराज में परेड मैदान में CM योगी आदित्यनाथ के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में 1 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।
- वही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 1.01 लाख लाभान्वितों के बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी ट्रांसफर की जाएगी।
- 'बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है और पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल ही थी'
- लड़कियों की क़ानूनी रूप से शादी की उम्र 21 वर्ष करने पर कहा कि 'बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए आगे बढ़ने के लिए समय मिले।'
- 'बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है और देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, ये सब देख रहे हैं।'
यह भी पढ़े :- PM मोदी ने प्रयागराज में किए बेटियों के खातों में रुपये ट्रांसफर, कहा- गांवों में बेटियां कर रही है व्यापार




























































