राहुल गांधी ने 'लिंचिंग' शब्द को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 2014 से पहले नहीं सुना गया ये शब्द

  • कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश में हो रही 'लिंचिंग' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए पलटवार किया है। 
  • राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि '2014 से पहले ‘लिंचिंग’ शब्द सुनने में भी नहीं आता था।'
  • बीते कुछ दिनों में पंजाब में दो घटनाएं हुई और ये घटनाएं बेअदबी से जुड़े होने के कारण इसपर कोई राजनेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा हैं। 
  • पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारा में सिख धर्म के ‘निशान साहिब' का अपमान करने और अन्य शख्स ने स्वर्ण मंदिर में रखी पवित्र तलवार भी उठा ली थी, इससे नाराज़ लोगों ने दोनों को ही पीटकर मार दिया था। 
  • राहुल गांधी के बयान से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बेअदबी को लेकर बयान दिया और कहा कि 'बेअदबी करने वालों को सबके सामने फांसी दी जानी चाहिए।'


यह भी पढ़े :- लखीमपुर और सदस्यों के निलंबन मामला राज्यसभा में गरमाया, सदन की कार्यवाही दोपहर तक रुकी