
लखीमपुर और सदस्यों के निलंबन मामला राज्यसभा में गरमाया, सदन की कार्यवाही दोपहर तक रुकी
- राज्यसभा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा और लखीमपुर हत्या कांड पर संसद में रुकने का नाम नहीं ले रहा।
- राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बहिष्कार के मुद्दे को लेकर विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
- फ़िलहाल विपक्ष राज्यसभा के 12 विपक्षी सदस्यों के निलंबन और लखीमपुर खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है।
- अपनी मांगों को मनवाने के लिए विपक्ष मंगलवार को संसद भवन से विजय चौक तक सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालने की तैयारी में लगा हुआ है।
- कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लखीमपुर हत्या कांड को लेकर राज्यसभा में बिजनेस नोटिस दिया, और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की है।
यह भी पढ़े :- PM मोदी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, लाखों महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात




























































