PM मोदी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, लाखों महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को संगम की नगरी प्रयागराज का दौरा करेंगे इसी के साथ उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लाखों महिलाओं को सौगात देने वाले हैं। 
  • अपने दौरे पर PM मोदी प्रयागराज से महिला सशक्तिकरण का संदेश देगें इस कार्यक्रम में लगभग 75 जिलों की दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। 
  • PM मोदी स्वयं सहायता समूहों के तहत बैंक खाते में 1,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे, इससे SHG की 16 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • इसके आलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत 1.01 लाख लाभान्वितों के बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भी डाली जाएगी।
  • सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में दो महीने में चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है इसी के चलते PM मोदी एक महीने का 10वां दिन बिताएंगे। 

     
यह भी पढ़े :- पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन पर सिद्धू ने कसा तंज, कहा- नरेंद्र मोदी के तलवे चाट रहे हैं कैप्टन