
देश में हुई ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 161, दिल्ली उप-राज्यपाल ने बुलाई बैठक
- दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के 2 नए मामले सामने आए हैं इसी के साथ भारत में ओमिक्रॉन 12 राज्यों में फैल चुका है।
- ओमिक्रोन के मामले 3 दिन में दोगुने हो गए है, बीते दिन गुजरात में 2, महाराष्ट्र में 6 और कर्नाटक में 5 केस सामने आए और देश में कुल 161 मरीज मिल चुके है।
- दिल्ली में तेजी से बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए दिल्ली के उप-राज्यपाल LG अनिल बैजल ने अफसरों और DDS की आपात बैठक बुलाई है।
- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार 24 ओमिक्रोन मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है और 12 का इलाज चल रहा है, अब तक दिल्ली में 28 संक्रमित मिल चुके हैं।
- ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के बाद सरगंगाराम अस्पताल, मैक्स साकेत, फोर्टिस वसंत कुंज और बत्रा अस्पताल तुगलकाबाद को ओमिक्रॉन सेंटर में तब्दील किया है।
यह भी पढ़े :- भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पकड़ी 400 करोड़ की हेरोइन, 6 पाकिस्तानी सदस्य गिरफ्तार




























































