भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पकड़ी 400 करोड़ की हेरोइन, 6 पाकिस्तानी सदस्य गिरफ्तार

  • गुजरात तट पर भारतीय जलक्षेत्र से भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पाकिस्तान के समुद्री चालक दल के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 
  • सयुंक्त तौर पर की गई कार्रवाही के चलते गुजरात तट के पास भारतीय जलक्षेत्र में 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव पकड़ी है। 
  • पकड़ी गई नौका के जरिए भारत में हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी होनी थी, जोकि पाकिस्तानी नौका ‘अल हुसैनी’ को भारतीय कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने पकड़ लिया था। 
  • गुजरात के रक्षा PRO ने ट्वीट में बताया कि 'उन्होंने लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की', इस नाव को कच्छ जिले के जखाऊ तट पर लाया गया था।'
  • गुजरात के एटीएस ने बीते महीने नवंबर में 3 लोगों को गिरफ्तार कर मोरबी और देवभूमि द्वारका जिले से लगभग 720 करोड़ रुपये की हेरोइन की बरामदगी की गई थी। 


यह भी पढ़े :- तमिलनाडु के पूर्व मंत्री पी.तंगमणि पर दुसरी बार मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले के चलते की कार्रवाही