
CM केजरीवाल और नवजोत सिद्धू के मध्य हुआ ट्विटर पलटवार, लगाए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप
- दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच ट्विटर पर जमकर वार चला।
- नवजोत सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि चुनावी दौरे पर पंजाब की जनता के लिए मुफ्त योजनाओं के वादों के लिए पैसे कहां से आएंगे?
- इस बात का जबाब देते हुए केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि उस भ्रष्टाचार को रोककर ये सारा पैसा बचाएंगे।
- अरविंद केजरीवाल ने ट्ववीट में कहा 'अख़बार/TV वालों ने आपके CM के हल्के में रेता चोरी पकड़ी है,इसे रोकेंगे तो 20 हज़ार करोड़ रुपए आ जाएंगे।
- सिद्धू इस बात पर पलटवार करते हुए कहा 'रेत खनन में 20 हज़ार करोड़ नहीं, 2000 करोड़ की क्षमता है, जबकि शराब में 30,हजार करोड़ की संभावना है, जिसका आपने दिल्ली में निजीकरण किया।'
यह भी पढ़े :- "संयुक्त संघर्ष पार्टी" नाम से चुनावी मैदान में उतरे BKU नेता चढूनी, कहा- प्रदूषित राजनीति रोकने हेतु बनाया दल
