
"संयुक्त संघर्ष पार्टी" नाम से चुनावी मैदान में उतरे BKU नेता चढूनी, कहा- प्रदूषित राजनीति रोकने हेतु बनाया दल
- भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने चंडीगढ़ में प्रैस-कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई पार्टी का ऐलान किया है और ये किसान आंदोलन में बहुत सक्रिय रहे हैं।
- किसान नेता गुरनाम चढूनी ने 18 दिसंबर को कहा कि देश में बदलाव की ज़रूरत है और मैंने 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' के नाम से नई पार्टी बनाई है।
- किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कहा कि 'राजनीति प्रदूषित हो गई है, इसे बदलने की जरूरत है और सरकारों ने किसानों, आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।'
- उन्होंने आगे कहा 'पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं इसलिए,हमने अपनी नई पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ लॉन्च की हैं।'
- उम्मीद जताई जा रही है कि चढूनी 2022 का चुनाव पंजाब से लड़ेंगे और इनका घर भी पंजाब में है इससे पहले भी फतेहगढ़ साहिब में दौरे पर एक उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं।
यह भी पढ़े :- गुरनाम सिंह चढूनी उतरेंगे राजनीति मैदान में, चंडीगढ़ में करेंगे प्रैस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन




























































