IGI स्टेडियम के पास 35 टन वजनी कंटेनर ऑटो पर पलटा, आईपी स्टेट थाना पुलिस ने शुरू की जांच

  • राजधानी दिल्ली में आईजीआई स्टेडियम के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 
  • रिंग रोड पर करीब 35 टन वजनी कंटेनर ट्रक ऑटो पर पलट गया, यह हादसा इतना खतरनाक हुआ कि ऑटो में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। 
  • चावल से भरे कंटेनर को लादकर ट्रक सोनीपत से तुगलकाबाद डिपो जा रहा था और यह हादसा सुबह करीब साढे छह बजे हुआ। 
  • हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, आईपी स्टेट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है चालक की तलाश में जुट गई है। 
  • सड़क हादसे के मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया और मृतकों की पहचान होनी बाकी है। 

यह भी पढ़े :-  "संयुक्त संघर्ष पार्टी" नाम से चुनावी मैदान में उतरे BKU नेता चढूनी, कहा- प्रदूषित राजनीति रोकने हेतु बनाया दल