
आयकर विभाग ने छापे को लेकर बोले अखिलेश यादव, ED-CBI का अभी उत्तर प्रदेश आना बाकी
- सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी दोस्तों, पार्टी नेताओं और कारोबारियों के आवास स्थानों तथा ऑफिस में 18 दिसंबर को आयकर विभाग ने छापे मारे।
- सपा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत कई नेताओं के ठिकानों पर की गई आयकर विभाग की छापेमारी पर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई।
- रायबरेली में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा 'अभी तो IT आया है, अभी ED और CBI का उत्तर प्रदेश आना बाकी है, आप लोग देखते जाइए अभी कौन-कौन लोग दिल्ली से भेजे जाते हैं?'
- सपा प्रमुख ने कहा कि चुनावों के देखते हुए आयकर विभाग ने ये छापेमारी की गई है ताकि बीजेपी सरकार सपा नेताओं को बदनाम कर सके और यूपी में अभी तो बहुत सी जांच एजेंसियां आने वाली है।
- सरकार ने सिर्फ लोगों को परेशान किया है, आगे कहा कि बीजेपी पार्टी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है और जब भी डराना होता था तो कांग्रेस इन्हीं संस्थाओं का इस्तेलमाल कर लोगों डराया जाता था।
यह भी पढ़े :- प्रियंका और राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ ज़ोरदार स्वागत, अमेठी में महंगाई के खिलाफ होगी पदयात्रा




























































