
प्रियंका और राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर हुआ ज़ोरदार स्वागत, अमेठी में महंगाई के खिलाफ होगी पदयात्रा
- उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पूरी तरह तैयार हैं, 2022 चुनाव के लिए प्रदेश में कांग्रेस का जन जागरण अभियान चल रहा है।
- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी पहुंचेगें और अमेठी में 18 दिसंबर को महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पदयात्रा करेंगे।
- कांग्रेस के महासचिव प्रियंका और राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया और सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क है।
- उम्मीद जताई जा रही है कि पांच जनवरी के बाद कभी भी उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने तैयारी तेज कर दी है।
- आगामी सप्ताह से चुनाव आयोग का चुनावी घोषणा से पहले आयोग सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी तैयारियों की समीक्षा और जांच के लिए राज्यों में दौरा शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़े :- नए CDS की नियुक्ति हेतु रक्षा मंत्री करेंगे चर्चा, सूत्रों के मुताबिक थल सेना प्रमुख नरवड़े है आगे




























































