गुरनाम सिंह चढूनी उतरेंगे राजनीति मैदान में, चंडीगढ़ में करेंगे प्रैस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन

  • तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन के मुख्य नेताओं में गुरनाम सिंह चढूनी ने राजनीति मैदान में दोबारा आने का फैसला किया है। 
  • गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश को बचाने और पूंजीवाद को हराने के लिए राजनीति के मैदान आना जरूरी है तो बख्शा नहीं जाएगा।
  • काले कानून अंग्रेजों के समय से बनते आ रहे हैं और सरकारें भी उसी राह पर चलते हुए बिना सोचे-समझे बेबुनियादी कानून जनता पर थौंप रही हैं। 
  • ऐसी कार्यप्रणाली को जड़ को खत्म करने के लिए सरकार को बदलना होगा और ऐसे लोगों को राजनीति में आगे लाना होगा जो देश और जनता की भलाई की सोच रखे। 
  • चंडीगढ़ में 18 दिसंबर को किसान नेता चढूनी ने प्रैस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है, इस प्रैस-कॉन्फ्रेंस में अपनी नई राजनीतिक पार्टी से पर्दा हटाएंगे। 

यह भी पढ़े :- शतक के पास पहुंचा देश में ओमिक्रोन का आकड़ा, दिल्ली में हुए 20 मामले