
शतक के पास पहुंचा देश में ओमिक्रोन का आकड़ा, दिल्ली में हुए 20 मामले
- देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में ओमिक्रोन वैरिएंट के 10 नए मामलों के साथ अब नए वैरिएंट के कुल मामले 20 हो गए हैं और देशभर में ओमिक्रोन के 97 मामलें सामने आ चुके हैं।
- स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 'दिल्ली में ओमाइक्रोन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 20 हो गई है, इन 20 में से कुल 10 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।'
- ज्यादा संक्रमण वाले देशों से आने वाले ओमाइक्रोन मामलों को हवाई अड्डे से लोक नायक अस्पताल रेफर किया जा रहा है, उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है।
- दिल्ली में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज 5 दिसंबर को आया था, तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की वृद्धि देखने को मिली है और ये आकड़ा डराने वाला है।
- ओमिक्रोन 11 राज्यों में संक्रमण फैल चुका है, अब तक 97 मामले सामने आए हैं, इसमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं तथा गुरुवार को ही कोरोना वायरस के मामलों में तेजी दर्ज की गई।
यह भी पढ़े :- PM नरेंद्र मोदी ने की सांसदों से मुलाकात, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बनी चुनाव रणनीति




























































