
PM नरेंद्र मोदी ने की सांसदों से मुलाकात, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बनी चुनाव रणनीति
- PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों से नाश्ते पर मुलाकात की गई, इस मीटिंग में लगभग 40 लोकसभा, राज्यसभा सांसद और पार्टी नेताओं के मौजूद होने की उम्मीद जताई हैं।
- इस खास मुलाकात में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद होने के साथ में संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अर्जुन मेघवाल और पी मुरलीधरन भी रहें और आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।
- प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के उद्दघाटन के बाद भाजपा के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक की थी और पिछले कुछ दिनों से मोदी लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं।
- बीते दिन आजादी के अमृत महोत्सव में मां भारती की धरा को रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त करने का संकल्प लिया गया था, ताकि रासायनिक खेती छोड़ बिना कीटनाशक की फसल पैदावार ली जा सके।
- इस दौरान PM ने कहा था एक भ्रम ये भी पैदा हो गया है कि बिना केमिकल के फसल अच्छी नहीं होगी, जबकि सच्चाई इसके बिलकुल उलट है और पहले केमिकल नहीं होते थे, लेकिन फसल अच्छी होती थी।
यह भी पढ़े :- समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हुई एक, अखिलेश यादव द्वारा पांव छुने से भावुक हुए शिवपाल




























































