समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हुई एक, अखिलेश यादव द्वारा पांव छुने से भावुक हुए शिवपाल

  • आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार 16 दिसंबर को प्रसपा अध्यक्ष और अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात करने पहुंचे। 
  • अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव के पांव छुए तो भावुक हुए शिवपाल यादव ने उन्हें गले लगा लिया और अखिलेश यादव की मुलाकात पूरे परिवार के साथ हुई।  
  • चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव की मुलाकात की जानकारी राजनीतिक पथ पर आते ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश ने ट्ववीट कर जानकारी देते हुए कहा कि 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव जी से मुलाक़ात हुई और गठबंधन की बात तय हुई।'
  • आगे कहा 'क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।'
 
यह ही पढ़े :- साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने पर दिया धन्यवाद, रीता बहगुणा और नवनीत राणा ने भी किया समर्थन