
साध्वी निरंजन ज्योति ने लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने पर दिया धन्यवाद, रीता बहगुणा और नवनीत राणा ने भी किया समर्थन
- लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने करने के प्रस्ताव पर 15 दिसंबर की केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को पास कर मुहर लगा दी है।
- राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 'लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से 21 साल करने के कैबिनेट के फैसले के लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करती हूं।'
- आगे कहा की '18 साल बेटियों के पढ़ने का सही समय होता है, वह उस समय संभल नहीं पाती है और इस फैसले से लड़कियों के लिए आगे पढ़ाई करने के लिहाज से सुनहरा अवसर बनेगा।'
- बीजेपी सांसद रीता बहगुणा ने भी कहा कि 'PM ने एक और सौगात दी है, इसका अर्थ है 18 से 21 महिलाएं न केवल शारीरिक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर सक्षम बनेगी। '
- लड़किओं की शादी की आयु को लेकर कहा कि 'नवनीत राणा ने कहा कि जब शादी की उम्र 16 साल से 18 साल की गई थी तो उस वक्त भी कई लोगों को स्वीकार करने में समय लगा और यहां भी कुछ ही होगा।'
यह ही पढ़े :- PM मोदी ने कहा- रासायन मुक्त खेती का ले संकल्प, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किया शिखर सम्मेलन




























































