PM मोदी ने कहा- रासायन मुक्त खेती का ले संकल्प, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किया शिखर सम्मेलन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 16 दिसंबर को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में एक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। 
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि पिछले 6-7 सालों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। 
  • पराली को लेकर कहा कि 'जानकार ये बताते हैं कि खेत में आग लगाने से धरती अपनी उपजाऊ क्षमता खोती जाती है, मिट्टी को जब तपाया जाता है, तो ईंट बन जाती है।'
  • प्राकृतिक खेतीबाड़ी को लेकर कहा 'मैं आज देश के हर राज्य से, हर राज्य सरकार से, ये आग्रह करुंगा कि वो प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आएं।'
  • प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आइये, 'आजादी के अमृत महोत्सव में मां भारती की धरा को रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त करने का संकल्प लें।'

यह ही पढ़े :- PM मोदी ने विजय दिवस पर वार मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मौक़े पर मौजूद रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह