PM मोदी ने विजय दिवस पर वार मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मौक़े पर मौजूद रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

  • 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी में 16 दिसंबर 2021 को 50वा विजय दिवस के रूप में मनाया गया हैं। 
  • 1971 भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने 13 दिन में ही पाक सैनिकों को बुरी तरह हरा कर जंग जीत ली थी। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 'स्वर्णिम विजय मशालों' के सम्मान और स्वागत समारोह में भाग लिया। 
  • दिल्ली में वार मेमोरियल में शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में कहा 'हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया।'
  • PM मोदी ने आगे कहा कि '50वें विजय दिवस के अवसर पर, मैं मुक्तिजोधों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा महान वीरता और बलिदान को याद करता हूं।'

यह भी पढ़े :- राकेश टिकैत ने कहा- हम नहीं लड़ेंगे चुनाव, राजनीतिक पार्टी ना करें मेरे पोस्टर का इस्तेमाल