
राहुल गांधी लोकसभा में अजय मिश्रा को लेकर बोले, विपक्ष की मांग टेनी को पद से हटाए सरकार
- लखीमपुर खीरी कांड को लेकर गुरुवार 16 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया।
- विपक्ष अब सांसदों का निलंबन को वापस लेने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी अपराधी हैं, इनको तुरंत हटाया जाना चाहिए
- राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा 'ये मंत्री जो खुद को क़ानून से ऊपर समझ रहा है, इसका इस्तीफ़ा लेकर ही दम लेंगे और लखीमपुर के पीड़ित परिवारों से हमारा वादा था वो निभाएँगे।'
- राहुल गांधी ने लोकसभा में बोले 'हमें लखीमपुर के उस कांड के बारे में बोलने का मौका मिलना चाहिए, जिसमें हत्याएं की गई है और उसे पद से इस्तीफा देना चाहिए और उसे सजा मिलनी चाहिए।'
यह ही पढ़े :- PM मोदी ने विजय दिवस पर वार मेमोरियल में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मौक़े पर मौजूद रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह




























































