हेलीकॉप्टर क्रैश- कैप्टन वरुण सिंह ने हारी जिंदगी की जंग, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने जताया शोक

  • तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए 8 दिसंबर को क्रैश हुए MI17v5 हेलीकॉप्टर में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है और इलाज कमांड अस्पताल बेंगलुरु में चल रहा था। 
  • बीते एक हफ्ते से सेना के अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहां उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 
  • भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि 'भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई चोटों के कारण मृत्यु हो गई। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट किया 'यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए एक बहादुर लड़ाई लड़ने के बाद अंतिम सांस ली। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
  • PM मोदी ने भी शोक जताते हुए ट्ववीट किया 'ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की, उनके निधन से बेहद आहत हूं, राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा और उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।'
  •  
यह भी पढ़े :- राहुल गांधी ने SIT रिपोर्ट चर्चा हेतु दिया काम रोको प्रस्ताव, अजय मिश्रा को पद स...