राहुल गांधी ने SIT रिपोर्ट चर्चा हेतु दिया काम रोको प्रस्ताव, अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग पर हुआ हगांमा

  • ससंद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने राज्यसभा में जमकर हगांमा किया और इसी के चलते 2 बजे तक कार्रवाही को रोक दिया गया है। 
  • राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 15 दिसंबर को लोकसभा में SIT रिपोर्ट पर चर्चा करने हेतु 'काम रोको प्रस्ताव' देने के बाद जमकर हंगामा हुआ।
  • लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में किसानों के हित को देखते हुए लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के सुरेश ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को पद से अभी हटाने की मांग की है। 
  • राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'धर्म की राजनीति करते हो, अब राजनीति का धर्म निभाओ, यूपी में गए ही हो, तो मारे गए किसानों के परिवारों से मिलकर आओ और  अपने मंत्री को बर्खास्त ना करना अन्याय है, अधर्म है!'
  • कांग्रेस सांसद ने बताया कि 'सरकार को गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए।'

यह भी पढ़े :- देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ोत्तरी, दिल्ली में संख्या 6 केस के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे