
देश में ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ोत्तरी, दिल्ली में संख्या 6 केस के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे
- देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, इसी के साथ मंगलवार को देशभर में ओमिक्रोन के 12 नए मामले आए हैं।
- 14 दिसंबर को महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 8 और राजधानी दिल्ली में 4 नए मामलों के साथ भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 64 केस सामने आ चुके हैं।
- महाराष्ट्र में मिले ओमिक्रोन के 7 केस मुंबई और 1 केस पालघर में मिला है, संक्रमितों में 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं और COVID-19 की दोनों वैक्सीन भी लग चुकी है।
- दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 6 हो चुकी है, और 1 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुका है इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल को चुना गया है।
- गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ.सुनील शर्मा ने बताया कि महामारी से संवेदनशील देशों में शामिल इंग्लैंड के अलावा सिंगापुर से जिले में आए 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
यह भी पढ़े :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आया नया मोड़, 14 आरोपियों की सज़ा बदल भेजा जेल




























































