लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आया नया मोड़, 14 आरोपियों की सज़ा बदल भेजा जेल

  • लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुए उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही टीम ने जिले के सीजेएम को लिखित दस्तावेज सौंपकर बड़ा खुलासा किया है। 
  • टीम ने बताया कि आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने किसानों को मारने के लिए सोच-समझ कर योजना बनाई थी, इससे मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा समेत सभी 13 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई। 
  • इसके तहत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोपों के अंतर्गत अपराध को दंडनीय बनाने के लिए नई धाराओं को शामिल करने का अनुरोध किया गया है। 
  • मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुरानी धारा को हटाकर आशीष मिश्रा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 326, 302, 34, 120b और 3/25/30 आर्म्स एक्ट लगाई गई है।
  • सभी 14 आरोपियों को साजिश के तहत हत्या और हत्या की कोशिश की धारा को कोर्ट ने वारंट जारी कर नई धारा लगाकर भेज दिया गया है और कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर थोड़ी भी नैतिकता बची है तो मंत्री इस्तीफा दें। 

यह भी पढ़े :- PM मोदी ने दिया स्वर्वेद महा मंदिर में विहंगम योग सम्बोधन, बनारस में बड़ी तीर्थयात्रियों की संख्या