शिवसेना सांसद संजय राउत पर FIR:भाजपा नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप
शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में FIR हुई है। उन पर एक टीवी इंटरव्यू के दौरान बीजेपी के नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। शिवसेना सांसद के खिलाफ 9 दिसंबर को भाजपा की महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज ने एक कंप्लेंट दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने सोमवार को केस रजिस्टर्ड किया है।
दीप्ति रावत भारद्वाज ने अपनी शिकायत में मराठी न्यूज चैनल को दिए गए संजय राउत के इंटरव्यू का हवाला दिया था। राउत का इंटरव्यू 9 दिसंबर को 2 टीवी चैनलों पर प्रसारित हुआ था। दीप्ति ने आरोप लगाया कि इंटरव्यू में राउत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पूरे इंटरव्यू में राउत ने आपत्तिजनक शब्द का चार बार इस्तेमाल किया।
वीडियो की जांच के बाद दर्ज हुआ केस
दीप्ती रावत भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराते वक्त टीवी चैनल की क्लिप भी पुलिस को सौंपी है। इसी वीडियो क्लिप की जांच के बाद राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में आईपीसी की धारा 500 और 509 के तहत FIR दर्ज हुई है।
बदले की भावना से हुई कार्रवाई
इस FIR के बाद संजय राउत ने अपनी सफाई में कहा है,'मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब मूर्ख है। उस शब्द का अर्थ सभी शब्दकोशों में दिया हुआ है, शब्दकोश सभी सरकार और साहित्य संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है, फिर भी दिल्ली में मेरे खिलाफ एक FIR दर्ज़ कर दिया गया है। ये बदले की भावना से किया गया है।
याद रहे यह शिवसेना है
राउत ने आगे कहा CBI, ED, इनकम टैक्स मुझ तक नहीं पहुंच सका। इसलिए, यह नए ढंग से मेरी आवाज को दबाने की कोशिश है। आप महाराष्ट्र में मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। यहां सिस्टम मेरे खिलाफ नहीं बोल सकता। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह शिवसेना है, उन्हें याद रखना चाहिए।
कंगना के लिए किया था 'हरामखोर' शब्द का इस्तेमाल
शिवसेना सांसद इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रनोट को 'हरामखोर लड़की' बुला चुके हैं। इसको लेकर जब बवाल खड़ा हुआ तो राउत ने अपनी सफाई में कहा था कि हरामखोर का मतलब महाराष्ट्र में 'नॉटी' होता है। राउत के इस बयान के बाद कंगना ने भी उन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी।