सयुंक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली बॉर्डर से हटाए तंबू, राकेश टिकैत जाएंगे घर

  • सयुंक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद सभी किसान 11 दिसंबर शनिवार को खुशी मनाते हुए घर वापसी कर रहे हैं।
  • कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान विजय दिवस मनाकर अपने घर वापस लौटेंगे, दिल्ली की बॉर्डर पर किसानों के तंबू आज हटा लिए जाएंगे। 
  • 15 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी जिसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी और कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। 
  • दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा-शाहजहांपुर बार्डर पर 10 दिसंबर को ही किसानों ने अपने टेंट और अन्य सामान हटा लिए गए। 
  • गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा और मै घर 15 दिसंबर को निकलूंगा।


यह भी पढ़े :- राजधानी दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन के नए केस, देश में वैरिएंट की 33 पहुंची संख्या ...