
राजधानी दिल्ली में मिले ओमिक्रॉन के नए केस, देश में वैरिएंट की 33 पहुंची संख्या
- देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक और नया मामला सामने आया है और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से पैर पसारने लगा है।
- भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक 33 लोग संक्रमित हो चुके हैं, दिल्ली में विदेशी यात्रिओं पर सतर्कता बरती जा रही है।
- लोक नारायण जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती 27 मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट में 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव और 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
- सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17, राजस्थान में 9, गुजरात में 3, दिल्ली में 2 और कर्नाटक में दो केस मिले हैं और मुंबई में 11-12 दिसंबर तक धारा 144लगाई गई है।
- 10 दिसंबर शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे. इनमें से महाराष्ट्र में 7 और गुजरात के जामनगर में 2 केस मिले थे।
यह भी पढ़े :- CDS बिपिन रावत पंचतत्व में हुए विलीन, पूरे रीति-रिवाज से बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि...




























































