CDS बिपिन रावत पंचतत्व में हुए विलीन, पूरे रीति-रिवाज से बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

  • देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत शाम 5 बजे बरार स्क्वायर श्मशान घाट में पंचतत्व में विलीन हो गए।
  • CDS रावत की दोनों बेटियों कृतिका और तारिनी ने पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया और पार्थिव शरीर को उनकी बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। 
  • CDS जनरल रावत और उनकी पत्नी को 17 तोपों की सलामी देने के साथ ही करीब 800 सैन्यकर्मियों मौजूदगी में आखिरी विदाई दी गई। 
  • शोक में डूबे देश ने आज नम आंखों से अपने पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को सभी ने याद किया। 
  • इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, आर्मी चीफ एम एम नरवणे, फ्रांस के राजदूत, ब्रिटेन के उच्चायुक्त आदि ने बरार स्क्वायर पर जनरल को अंतिम सलामी दी।

यह भी पढ़े :- CDS रावत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए करीबी दोस्त एडमिरल रवींद्र, पड़ोसी देशों से सैन्‍य कमांडर् ने दी श्रद्धांजलि