
CDS रावत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए करीबी दोस्त एडमिरल रवींद्र, पड़ोसी देशों से सैन्य कमांडर् ने दी श्रद्धांजलि
- CDS जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में पड़ोसी देशों से सैन्य कमांडर् और करीबी सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए इस दौरान श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की सेनाओं के कमांडर भी पहुंचे।
- श्रीलंका से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और श्रीलंका सेना के कमांडर शावेंद्र सिल्वा, पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल रविंद चंद्रासिरी विजेगरत्ने शामिल हुए।
- भूटान से रायल भूटान आर्मी के डिप्टी चीफ आपरेशंस कमांडर ब्रिगेडियर दोरजी रिनचेन, नेपाल से चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल कृष्ण खार्की भी श्रद्धांजलि दी।
- CDS जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में बांग्लादेश से ऑर्म्ड फार्सेस डिवीजन के लेफ्टिनेंट जनरल वकार उज रहमान भी शामिल हुए और श्रीलंका के एडमिरल रवींद्र, नेशनल डिफेंस कॉलेज में जनरल रावत के सहपाठी और करीब दोस्त रहे हैं।
- ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा 'यह बेहद दुखद है, वे अपने क्षेत्र में अग्रणी थे क्योंकि उन्होंने ज्वाइंट डिफेंस अप्रोच की शुरुआत की, जो यूनाइटेड किंगडम में भी अपनाई जाती है, यह सही अप्रोच है। भारत ने एक महान नेतृत्व खोया है, जो दुखद है।
यह भी पढ़े :- CDS बिपिन रावत की अंतिम यात्रा पहुंची बरार स्क्वायर, दी जाएगी 17 तोपों की सलाम...




























































