
CDS बिपिन रावत की अंतिम यात्रा पहुंची बरार स्क्वायर, दी जाएगी 17 तोपों की सलामी
- बुधवार 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों की मौत हुई।
- शुक्रवार 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे से CDS रावत और उनकी पत्नी के शवों को उनके परिवार, दोस्तों और जनता के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित घर पर रखा था।
- भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण ने CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और SKM के किसान ने राकेश टिकैत द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य जवानों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और अंतिम संस्कार लगभग शाम 5 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
- जानकरी के मुताबिक बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को गन कैरिएज पर रख कर अंतिम यात्रा बरार स्क्वायर पहुंच चुकी है और बरार स्क्वायर पर 17 तोपों की सलामी दी जाएगी।
यह भी पढ़े :- वरुण गांधी ने कानपुर पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- कानून से कमजोर व्यक्ति को मिले न्याय
