कानपुर- CDS विपिन रावत को अमृत महोत्सव समिति ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, रखा गया 2 मिनट का मौन

  • अमृत महोत्सव आयोजन समिति कानपुर दक्षिण हकीकत नगर की ओर से दबौली मोड पर 8 दिसंबर को जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी समेत सभी वीरगति को प्राप्त होने वाले 11 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
  • समिति के सभी सदस्यों ने CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन धारण किया गया जिसके बाद सभी ने एक-एक करके मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
  • नगर संयोजक गुंजन लाल शर्मा ने बताया कि दुर्भाग्य से कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से देश के सेना के सर्वोच्च अधिकारी सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत वीर सैनिक का आकस्मिक निधन हो गया। 
  • जिसमें मुख्य रूप से संयोजक गुंजन लाल शर्मा, अध्यक्ष रवि पाण्डेय, सह-संयोजक मनोज शुक्ला, प्रदीप मिश्र, क्षेत्रीय पार्षद विधि राजपाल, विजया तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। 
  • 10 दिसंबर की दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा और हम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साहस वीरता और उनके साहसी कार्यों को कभी नहीं भूल पाएंगे। 
 

रिपोर्ट :- कमर आलम
यह भी पढ़े :- CDS बिपिन रावत को अंतिम यात्रा से पहले दी गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय गृहमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेता हुए शामिल