
CDS बिपिन रावत को अंतिम यात्रा से पहले दी गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय गृहमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेता हुए शामिल
- CDS बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका रावत समेत सभी जवानों का अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
- CDS रावत के पार्थिव शरीर को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया,जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।
- PM मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्ववीट में कहा 'जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को मेरा अंतिम सम्मान दिया। भारत उनके समृद्ध योगदान को कभी नहीं भूलेगा।'
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित और कहा 'जनरल रावत वीरता और साहस के प्रतिमूर्ति थे, उसे इतनी जल्दी खोना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था, मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारी यादों में रहेगी।'
- दोपहर डेढ़ बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे, इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए निकाला जाएगा और दो बजे अंतिम यात्रा बरार स्क्वायर पर पहुंचेगी।
यह भी पढ़े :- दिल्ली NCR में हवा फिर हुई ख़राब, फ्लाइंग स्क्वायड ने बंद कराए 228 स्थलों के कार्...




























































