दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुआ धमाका, दो लोगों को आई मामूली चोट

  • दिल्ली के रोहिणी कोर्ट नंबर 102 के बाहर 9 दिसंबर की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक धमाका हुआ। 
  • इस धमाके में दो लोगों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी मिली है, उन्हें एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया। 
  • दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये कम तीव्रता का ब्लास्ट है, एक तरह का कच्चा बम है जो एक बॉक्स में मिला है। 
  • घटना स्थल की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है और एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया है। 
  • उस वक़्त रोहिणी के डीसीपी प्रणव तायल के अलावा स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सतीश गोलचा कोर्ट में मौजूद रहे। 


    यह भी पढ़े :- 378 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, आगामी रणनीति के लिए 15 जनवरी हो होगी बैठक