378 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, आगामी रणनीति के लिए 15 जनवरी हो होगी बैठक

  • सयुंक्त किसान मोर्चा ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसान आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान किया है। 
  • किसान आंदोलन पर गुरुवार को कृषि मंत्रालय की ओर से किसानों को आधिकारिक पत्र मिलने के बाद किसान नेताओ ने घर वापसी की घोषणा की है। 
  • ये किसान आंदोलन 378 दिन बाद खत्म हुआ और 11 तारीख़ से किसान अपने खेतों और घरों की तरह वापसी शुरू कर देंगे।  
  • सयुंक्त किसान मोर्चा के किसान नेता 15 दिसंबर को अमृतसर में स्‍वर्ण मंदिर जाकर मत्‍था टेकेंगे और पंजाब के टोल प्लाजा पर डटे हुए किसान भी हट जाएंगे। 
  • किसान नेता बलवीर राजेवाल ने बताया कि हम सरकार को झुकाकर वापस जा रहे हैं और आगामी रणनीति तय करने के लिए 15 जनवरी 2022 को किसान मोर्चा की फिर बैठक होगी। 

यह भी पढ़े :- सयुंक्त किसान मोर्चा ने की घर वापसी की तैयारी शुरू, राकेश टिकैत ले सकते है फ़ैसला...