सयुंक्त किसान मोर्चा ने की घर वापसी की तैयारी शुरू, राकेश टिकैत ले सकते है फ़ैसला

  • सयुंक्त किसान मोर्चा ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद सीमाओं पर डटे किसानों ने भी घर वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। 
  • सिंघु, कुंडली बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान अब वापस लौट रहे हैं, किसानों ने बॉर्डर पर बनाए अपने टेंट को उखाड़ना शुरू कर दिया है। 
  • सूत्रों के अनुसार किसान शुक्रवार शाम चार बजे से आंदोलन के केंद्र सिंघु बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर को खाली करना शुरू कर देंगे।
  • संयुक्त किसान मोर्चा की अब बैठक चल रही है, इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत समेत बड़े नेता मौजूद हैं, आंदोलन को वापस लेने पर फ़ैसला हो सकता है। 
  • हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारें किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को तुरंत वापस लेने पर सहमत हो गई हैं।

     
यह भी पढ़े :- हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह लड़ रहे है जिंदगी की जंग, रक्षा मंत्री राजनाथ ने लोकसभा में बताया