CDS बिपिन रावत-तमिलनाडु CM स्टालिन देंगे श्रद्धांजलि, IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने किया दुर्घटना स्थल का दौरा

  • 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का MI-17V5 हेलीकॉप्‍टर क्रैश हो गया जिसमें CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारी के 14 लोग सवार थे।
  • इस MI-17V5 हेलीकॉप्‍टर हादसे में देश के पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ 13 अन्य सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। 
  • बिपिन रावत को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी की मौजूदगी में वेलिंगटन मिलिट्री अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई। 
  • IAF प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने तमिलनाडु के डीजीपी के साथ नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल का दौरा किया।
  • करीब 12 बजे सुलूर एयरबेस से बिपिन रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर 4 बजे विशेष विमान के जरिए एयरफोर्स टेक्निकल एयरपोर्ट दिल्ली लाया जाएगा। 


    यह भी पढ़े :- CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एमआई-17V5 में पत्नी समेत स्‍टाफ था सवार