CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एमआई-17V5 में पत्नी समेत स्‍टाफ था सवार

  • CDS बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया है तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में 8 दिसंबर को बड़ा हादसा हुआ है। 
  • इस हेलीकॉप्‍टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी  मधुलिका रावत, उनका स्‍टाफ और परिवार के सदस्‍य सहित 14 लोग सवार थे। 
  • एमआई-17V5 हेलीकॉप्टर ने सुलुर आर्मी बेस से उड़ान भरी थी और क्रैश हो गया, जानकारी के मुताबिक हादसा मौसम की खराबी के कारण हुआ है। 
  • सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ ऊटी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, हादसा इतना दर्दनाक था कि चारों तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला। 
  • राहुल गांधी ने इस हादसे को लेकर ट्वीट किया है 'हेलीकॉप्टर में सवार सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों की सुरक्षा की उम्मीद है और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।'
 
यह भी पढ़े :- निलंबित सांसदों के साथ विपक्षी सांसद देंगे धरना, बाईट दिनों शीतकालीन सत्र में अधिकतर समय हुआ हगांमा