सफा अध्यक्ष ने लाल टोपी बयान को लेकर किया बीजेपी पर पलटवार, कहा- जो पैदा करें खाई, वही भाजपाई

  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार 7 दिसंबर को मेरठ के दबथुआ गांव में आयोजित रैली में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। 
  • अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाल टोपी’ वाले बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषा बिगाड़ रहे हैं, बीजेपी ने वादे पूरे नहीं किए है। 
  • आगे कहा कि 'ये लाल रंग इमोशन का रंग है, लाल रंग क्रान्ति का प्रतीक होता है, लाल रंग बदलाव का प्रतीक है. वो जानते हैं इस बार यूपी में बदलाव होने जा रहा है। 
  •  बीजेपी सरकार के पास मुद्दे नहीं बचे और वह अब लोगों के बीच खाई पैदा करने का काम कर रही है उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘जो पैदा करें खाई, वही है भाजपाई।’
  •  राजनैतिक रूप से ये भाषा का प्रयोग हो सकता है, सरकार में नही और सरकारी अकाउंट से इन बातों को कहा जाए तो इसे क्या कहेंगे? टोपी और लुंगी चुनावी मुद्दे नहीं हो सकते। 
 
यह भी पढ़े :- नरेंद्र मोदी ने कहा- लाल टोपी यूपी में है खतरे की घंटी, ये नहीं देखती गरीब शोषित के दुख तकलीफ