
नरेंद्र मोदी ने कहा- लाल टोपी यूपी में है खतरे की घंटी, ये नहीं देखती गरीब शोषित के दुख तकलीफ
- गोरखपुर जिले में PM नरेंद्र मोदी 10 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है।
- पीएम ने कहा, 'जब गरीब-शोषित-वंचित की चिंता करने वाली सरकार होती है, तो वो परिश्रम भी करती है, परिणाम भी लाकर दिखाती है और लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, आपकी दुख-तकलीफों से नहीं।
- बीजेपी सरकार ने सरकारी गोदाम गरीबों के लिए खोल दिए हैं, योगी जी हर घर में अन्न पहुंचाने में जुटे हैं और इसका लाभ यूपी के लगभग 15 करोड़ लोगों को हो रहा है और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को होली से आगे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
- PM नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है, आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए और आतंकियों को जेल से छुड़ाने के लिए।
- आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता आप याद रखिए, लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं यानि खतरे की घंटी है और लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए, घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए।




























































