
सयुंक्त किसान मोर्चा आंदोलन वापस लेने की हो सकती है घोषणा, 5 सदस्य कमेटी लेगी निर्णय
- पिछली बैठक में सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर अनुमति मिलते ही किसान आंदोलन वापस लेने की घोषणा कर देंगे, ये अनुमान लगाए जा रहे है।
- 5 सदस्यता वाली किसान नेता की कमेटी बुधवार की दोपहर 2 बजे सरकार के प्रस्ताव पर बैठक करके आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर सर्व सहमति से रणनीति पर चर्चा करेंगे।
- केंद्र सरकार ने 7 दिसंबर को किसानों को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें लिखा था कि अगर किसान आंदोलन को वापस ले लिया जाए तो किसानों के ख़िलाफ़ चले सभी केस भी वापिस हो जाएंगे।
- उम्मीद जताई जा रही है 5 सदस्यता कमेटी कृषि मंत्री से बैठक कर सकती है, इनके फैसला करने के बाद मोर्चे के अलग किसान संगठनों के सामने बात रखी जाएगी।
- इस मुद्दे को लेकर अन्य किसान नेता ने कहा कि हमें सरकार के प्रस्ताव में कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी, हमारे सदस्यों ने कुछ सुझाव दिए हैं और उन्हें सरकार को पुनर्विचार के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े :- केंद्र सरकार ने दिया किसानों को लिखित आश्वासन, MSP गारंटी कानून पर बनेंगी कमेटी




























































