केंद्र सरकार ने दिया किसानों को लिखित आश्वासन, MSP गारंटी कानून पर बनेंगी कमेटी

  • दिल्ली में सयुंक्त किसान मोर्चा की आज मीटिंग हुई जिसमें किसान अपनी मांगों और आगामी आंदोलन के निर्णय को लेकर चर्चा की गई। 
  • केंद्र सरकार ने किसानों को लिखित रूप में आश्वासन दिया है और किसानों की मांगों को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। 
  • किसान संगठनों के पास भेजे पत्र में सरकार ने कहा है कि MSP गारंटी कानून पर एक कमेटी बनाई जाएगी और इस कमेटी में किसान नेताओं को शामिल किया जाएगा। 
  • किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा और यूपी के किसानों पर दर्ज केस वापस होंगे और केंद्र सरकार हरियाणा और यूपी सरकार आश्रितों को मुआवजा देंगी। 
  • MSP गारंटी कानून पर एक कमेटी में पांच सदस्यीय कमेटी के नेता गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, अशोक तावले, शिवकुमार कक्का और केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और कृषि वैज्ञानिक शामिल होंगे। 

यह भी पढ़े :- संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को लेकर मीटिंग तय, पांच सदस्यीय कमेटी करेंगी आगामी रणनीति तय