संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को लेकर मीटिंग तय, पांच सदस्यीय कमेटी करेंगी आगामी रणनीति तय

  • मंगलवार 7 दिसंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की अति महत्वपूर्ण मीटिंग होने जा रही है, आंदोलन की आगामी रणनीति के लिए दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर मीटिंग तय है। 
  • कैलेंडर पर तारीख बदल गई है परतुं किसानों की घर वापसी का मुद्दा अब भी वही अटका हुआ है, दिल्ली की सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर किसान डटे हैं। 
  • गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के लिए किसानों ने सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की बातचीत के लिए पांच किसानों की कमेटी बनाई थी और आगामी आंदोलन की तैयारियां भी की जाएगी। 
  • किसान ने अपनी मांगों में मुख्यतः 3 मांग रखी है, MSP पर गारंटी कानून, किसानों के खिलाफ मुक़दमें वापसी, और मृतक किसानों को मुआवजा जैसी मांगों को शामिल किया है। 
  • पांच सदस्यीय कमेटी की सूची में गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर राजेवाल, युद्धवीर सिंह, अशोक तावले और शिवकुमार कक्का को चुना गया हैं और कमेटी सदस्यों ने मीटिंग के लिए इंतजार किया परतुं लेकिन सरकार का न्योता नहीं आया। 

     
यह भी पढ़े :- उड्डयन मंत्री सिंधिया ने एयरपोर्ट पर भीड़ कम करने हेतु बुलाई बैठक, उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा- हालात जल्द सुलझाए