गोरखपुर- PM मोदी ने किया एम्स अस्पताल का लोकार्पण, बीजेपी को बताया डबल इंजन सरकार

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 7 दिसंबर को यूपी के गोरखपुर में जनसैलाब को सबोंधित किया और 10 हजार करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया। 
  • PM मोदी ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, एम्स अस्पताल और फर्टिलाइजर प्लांट का लोकार्पण किया। 
  • बीजेपी सरकार को डबल इंजन बताया और कहा कि डबल सरकार में तेजी से काम भी होता है और जब नेक नीयत से काम होता है उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता है। 
  • गन्ना किसानों को लेकर कहा कि 'पहली 2 सरकारों ने 10 साल में जितना भुगतान गन्ना किसानों को किया था, लगभग उतना योगी जी की सरकार ने अपने साढ़े 4 साल में किया है तथा लाभकारी मूल्य 350 रुपए तक बढ़ाया है।'
  • 'हमने यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका, यूरिया की 100% नीम कोटिंग की गई, हमने करोड़ों किसानों को मृदा (मिट्टी) स्वास्थ्य कार्ड दिए ताकि उन्हें पता चल सके उनके खेत को किस तरह की खाद की जरूरत है। 
यह भी पढ़े :- किसान आंदोलन- राहुल गांधी ने मुआवजा राशि को लेकर दिया नोटिस, कहा- हमारे पास है शहीद किसानों के नाम और नंबर