
किसान आंदोलन- राहुल गांधी ने मुआवजा राशि को लेकर दिया नोटिस, कहा- हमारे पास है शहीद किसानों के नाम और नंबर
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव सूचना दिया है और तीन कृषि कानूनों को लेकर किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को मुआवजा देने के मुद्दे पर नोटिस जारी किया है।
- प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों आंदोलन के चलते 3 कृषि कानून बिलों को वापिस भी लिया और देश से और किसानों से इसको लेकर माफी मांगी थी, अपनी गलती भी स्वीकार की है।
- पंजाब सरकार ने किसान आंदोलन में मारे गए लगभग 400 किसानों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा और 152 परिवार के लोगों को नौकरी दी गई है।
- शीतकालीन सत्र के दौरान किसानों की मौत पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास मृतकों का आंकड़ा नहीं है और हमारे पास सभी किसानों के नाम की सूची है।
- राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे पास शहीद किसानों के नाम व नंबर हैं, अगर सच में माफ़ी माँगनी है तो इन परिवारों को फ़ोन करो, उनका दुख सुनो और मुआवज़ा दो।
यह भी पढ़े :- संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को लेकर मीटिंग तय, पांच सदस्यीय कमेटी करेंगी आगामी रणनीति तय




























































