
नेफ्यू रियो ने की AFSPA कानून हटाने की मांग, मारे गए कोयला खनिकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल
- नागालैंड में गोलीबारी में 14 कोयला खनिकों और स्थानीय लोगों की हत्या की घटना के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने AFSPA कानून को हटाने की मांग की है।
- मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ओटिंग में गोलीबारी में मारे गए नागरिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और कहा कि नॉर्थ-ईस्ट में हमेशा से ही AFSPA कानून का विरोध होता रहा है।
- नागालैंड सरकार AFSPA कानून वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र लिखेगी और मंगलवार सुबह बैठक में नागालैंड कैबिनेट ने यह फैसला में लिया है।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र में 14 लोगों की हत्या की घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि यह गलत पहचान की वजह से हुआ था।
- राज्य सरकार ने 10 दिन के हॉर्नबिल फेस्टिवल को छठा दिन बंद करने का फैसला किया है क्योंकि इसे देखने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते है।




























































