उड्डयन मंत्री सिंधिया ने एयरपोर्ट पर भीड़ कम करने हेतु बुलाई बैठक, उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा- हालात जल्द सुलझाए

  • सोशल मीडिया पर राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से देश में दहशत बनी हुई है। 
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ओमिक्रॉन नियमों के तहत लोगों को कई प्रकार की जांच और टेस्ट से गुजरना पड़ता है, फ़िलहाल ओमिक्रॉन के 9 मरीज़ मिले है। 
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक बुलाई जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट, एएआई, कोविड-19 टेस्ट लैब कंपनी के अधिकारियों को शामिल किया। 
  • एयरपोर्ट पर ओमिक्रॉन को लेकर जांच बढ़ाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ख़ास योजना बनाई जा रही है, जिससे वेरिएंट के होने वाले के खतरे से बचा जा सके। 
  • दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने एक ट्वीट में कहा कि एयरपोर्ट और नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों को ऐसी स्थितियों से अधिक समझदारी से जल्द निपटना चाहिए। 
 
यह भी पढ़े  :- शांति और सद्भाव समिति से कंगना रनौत ने मांगा वक़्त, सिखों को पर आपत्तिजनक टिप्पणी...